{"_id":"69f4294f09085eb7a206c925","slug":"firing-in-khanna-two-assailants-open-fire-at-closed-dhaba-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना में फायरिंग: दो हमलावरों ने बंद पड़े ढाबे पर चलाई गोलियां, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खन्ना में फायरिंग: दो हमलावरों ने बंद पड़े ढाबे पर चलाई गोलियां, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 01 May 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। लोगों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
खन्ना में दिनदहाड़े दो अज्ञात युवकों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना डीटी रोड पर स्थित एक ढाबे के पास हुई। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर दो युवक थे। एक युवक थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बंद पड़े प्रेम ढाबा को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमलावरों ने ढाबे के शटर और आसपास की जगहों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
Trending Videos