सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Insurgents attack Khunti firing at construction site spreading terror by burning machinery

Jharkhand: खूंटी में उग्रवादी हमला, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, मशीन जलाकर फैलाई दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में पीएलएफआई उग्रवादियों ने कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुट्टू गांव के पास एक रेलवे निर्माण साइट पर हमला कर फायरिंग की और मशीन में आग लगा दी।  

Insurgents attack Khunti firing at construction site spreading terror by burning machinery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में एक बार फिर उग्रवादी गतिविधि सामने आई है। कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुट्टू गांव के पास गुरुवार देर रात प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रेलवे से जुड़ी एक निर्माण परियोजना पर हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है।

Trending Videos

हथियारबंद उग्रवादियों ने साइट पर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारबंद उग्रवादी कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर लोगों में डर पैदा किया। उग्रवादियों ने साइट पर खड़ी एक मशीन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस हमले का मकसद साफ तौर पर निर्माण कार्य को बाधित करना और ठेकेदार पर दबाव बनाना बताया जा रहा है।

पर्चा छोड़कर दी चेतावनी, लेवी वसूली का शक

घटनास्थल से पुलिस को एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें उग्रवादियों ने बिना संपर्क किए काम शुरू करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लेवी वसूली से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएलएफआई इस तरह की गतिविधियों के जरिए पहले भी ठेकेदारों और कंपनियों को निशाना बनाता रहा है।

ये भी पढ़ें: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed