सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arms smugglers arrested in Amritsar crime news

ग्लॉक, बेरेटा व जिगाना पिस्टल बरामद: अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पाकिस्तान से लिंक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। 

Two arms smugglers arrested in Amritsar crime news
बरामद हथियार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं।

Trending Videos


शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त थे। पुलिस के अनुसार, हथियारों की यह खेप राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपराधिक गतिविधियों के लिए पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और तस्करी के पूरे तंत्र तक पहुंच बनाई जा सके।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीमा पार संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed