सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Cow smugglers pelted stones at the Bajrang Dal. Two activists were injured while trying

Dhar News: बजरंग दल पर गो-तस्करों ने किया पथराव, ट्रक का डाला खोलने के दौरान दो कार्यकर्ता घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 04:45 PM IST
Cow smugglers pelted stones at the Bajrang Dal. Two activists were injured while trying

धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम धानी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोवंश से भरे एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। हालांकि पथराव में कोई हताहत नहीं हुआ है, किंतु ट्रक का डाला खोलने के दौरान दो कार्यकर्ताओं को जरूर चोट आई है। इधर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हवा में फायरिंग होने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गोवंश को गोशाला सुरक्षित भेजा, साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग हुई है या नहीं।

ये भी पढ़ें- प्रेम की सनक में हैवानियत, सात साल के बेटे की कर दी हत्या, धनपुरी में रूह कंपा देने वाली वारदात

जानकारी के अनुसार धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम धानी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरा एक वाहन पकड़ा। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे ट्रक क्रमांक एमपी-41 जीए-4218 में 29 से अधिक अवैध गोवंश भरे हुए थे। बजरंग दल को गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। कार्यकर्ताओं ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रक चालक ने उसे खेत में उतार दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गो तस्करों ने उन पर हवा में फायरिंग की और पथराव भी किया। वाहन का डाला खोलने के दौरान बजरंग दल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। पथराव के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। बजरंग दल ने एक गो तस्कर को पकड़कर धामनोद पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे हवालात में बंद कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन नागदा निवासी विष्णु राठौर का था, वाहन को मालेगांव धूलिया ले जाया जा रहा था।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ट्रक को रोका था, इस दौरान पथराव हुआ। पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित गोशाला भेज दिया है। प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
-प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी

 

खेत में पहुंचा वाहन
खेत में पहुंचा वाहन 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाभा जेल से बाहर आएंगे बिक्रम मजीठिया, समर्थक जुटे

03 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में दिन में छाया अंधेरा, काले बादलों की ओट में छिपा सूरज; हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन

03 Feb 2026

औरैया: खनन माफिया पर प्रशासन की कार्रवाई, तड़के डीएम-एसपी ने मारा छापा

03 Feb 2026

Raisen News: रायसेन में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, बिजली बिल वसूली टीम से मारपीट

03 Feb 2026

Meerut: भुगतान में होने से नाराज दुग्ध उत्पादकों ने पराग डेरी पर किया हंगामा

03 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में छाया घना कोहरा

03 Feb 2026

कानपुर चुन्नीगंज DIOS कार्यालय: लोकार्पण की चमक के पीछे स्वच्छ भारत का दम घुटता सच

03 Feb 2026
विज्ञापन

लखनऊ में सुबह-सुबह बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश... ठिठुरन बढ़ी

03 Feb 2026

कानपुर: सवर्ण स्वाभिमान समिति की पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, किदवई नगर में हुई समाज की मजबूती पर चर्चा

03 Feb 2026

कानपुर: सीवर लाइन डालकर मलबा छोड़ गया ठेकेदार; पानी की पाइपलाइन लीकेज से सड़क बनी दलदल

03 Feb 2026

कानपुर: मोतीझील में अतिक्रमण पर नगर निगम का प्रहार, फुटपाथ खाली कराए और जब्त किया अवैध सामान

03 Feb 2026

लखनऊ में छाए काले घने बादल, कई इलाकों में बारिश

03 Feb 2026

फतेहाबाद: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर

03 Feb 2026

Rewa News: श्याम शाहमेडिकल कॉलेज हॉस्टल में चलीं लाठियां, छह जूनियर घायल

03 Feb 2026

थाना कलां: लगातार घने कोहरे से यातायात पर असर, ठंड बढ़ी

03 Feb 2026

कानपुर में प्रेम विवाह के तीन माह बाद पत्नी की हत्या कर पति फरार

03 Feb 2026

VIDEO: राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 29 कुंतल सरकारी चावल ले जा रही मैक्स पकड़ी

03 Feb 2026

बिहार बजट से पहले बीजेपी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? | BJP Legislature Party Meeting | Bihar Politics

03 Feb 2026

Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अलका लांबा, बोलीं- हमारी पहचान नाम से नहीं, काम से होती है

03 Feb 2026

नारनौल: दताल गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण में भय का माहौल

जम्मू के अखनूर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो मची चीख पुकार

03 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में छाई धुंध, वाहन चालकों को हुई परेशानी

03 Feb 2026

Kotputli-Behror: 32 दिन से ग्रामीण सड़क पर दे रहे धरना, फिर भी नहीं रुके भारी वाहन; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

03 Feb 2026

नारनौल में छाया कोहरा, वाहनों की रुकी रफ्तार; 20 मीटर से कम रही दृश्यता

Harda News: औचक निरीक्षण में खुली शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की पोल, तकनीकी शिक्षा कम और कबाड़ ज्यादा

03 Feb 2026

Sawai Madhopur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण में घटिया काम पर भड़के किरोड़ी, अधिकारियों को लगाई फटकार

03 Feb 2026

Ujjain Mahakal: पहले हुआ भांग से शृंगार फिर रमाई भस्म, बाबा महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन

03 Feb 2026

Meerut: भुगतान ना होने से नाराज दुग्ध उत्पादकों ने पराग डेरी पर किया हंगामा

03 Feb 2026

Meerut: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, आदेश अपलोड होने के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकान हटाई

03 Feb 2026

Meerut: भाजपा कार्यकर्ताओं का महापौर कैंप कार्यालय पर हंगामा, जीआईएस सर्वे में अनियमित्ता मिलने का लगाया आरोप

03 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed