सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Businessman died and two children including woman injured in road accident due to dog rescue in balod

बेजुबान को बचाने में उजड़ा परिवार: बालोद में अनियंत्रित होकर पलटी कार, पति की मौत; पत्नी और दो बच्चे गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में संबलपुर नर्सरी के पास तेज रफ्तार कार पलटने से भीषण हादसा हो गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे में व्यापारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। 

Businessman died and two children including woman injured in road accident due to dog rescue in balod
बालोद में कुत्ते को बचाने की कोशिश बनी काल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुर नर्सरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
Trending Videos


कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बालोद से अपने गृह ग्राम देवरीपसौद लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार संबलपुर नर्सरी के पास पहुंची, अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बालोद: बेजुबान को बचाने के चक्कर में उजड़ा परिवार, सड़क हादसे में व्यापारी की मौत



शीशे तोड़कर निकाले गए मासूम
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार अंदर ही फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायल बच्चों और महिला को बाहर निकाला।


अस्पताल में उपचार जारी
इस दुर्घटना में कार चला रहे व्यापारी की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। वहीं, उनकी पत्नी, जो राघोनवागांव शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं, अपने दोनों बच्चों के साथ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।लोहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से देवरीपसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed