{"_id":"69806cd3677b1cd3b90e26e7","slug":"balod-is-the-second-district-in-chhattisgarh-where-paddy-procurement-is-the-lowest-the-former-cm-said-that-farmers-are-deprived-of-selling-paddy-while-the-government-is-busy-with-its-own-interests-balod-news-c-1-1-noi1492-3907282-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीदी पर भूपेश बघेल का हमला: बालोद में कम खरीदी पर उठाए सवाल, किसानों के साथ अन्याय का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीदी पर भूपेश बघेल का हमला: बालोद में कम खरीदी पर उठाए सवाल, किसानों के साथ अन्याय का लगाया आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 03:11 PM IST
Link Copied
बालोद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बालोद जैसा जिला आज प्रदेश में कम धान खरीदी के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू को धान बेचने के लिए दिनभर सोसायटी में रहना पड़ा। आखिर सरकार कर क्या रही है? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का राज चल रहा है। किसानों के साथ जितना भी अन्याय हुआ है, उसके लिए सरकार और उसके अधिकारी जिम्मेदार हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पहले यहां किसानों को टोकन नहीं दिया गया और जब टोकन मिला तो उनका रकबा समर्पण कराया गया। वह भी जबरदस्ती रकबा समर्पण कराया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू 200 कट्टा धान लेकर सोसायटी में बैठी रहीं। उनके पति स्वर्गीय मदन साहू भी विधायक थे। अब सरकार में पूर्व विधायकों की यह स्थिति है, तो आम जनता का हाल आप सोच सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान धान उत्पादन कर लिए तो क्या पाप कर दिए हैं? क्या हम चोर हैं? क्या किसी सरकार के खजाने में डाका डाल रहे हैं? कुछ इस तरह का व्यवहार किसानों के साथ किया जा रहा है। किसानों के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार को अभी भी धान खरीदी के मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। अभी भी ज्यादा समय नहीं हुआ है। किसानों का दोबारा सत्यापन कर लें। एक बार नहीं तो दूसरी बार फोटो ले लें। उन्हें टोकन दे दें और जो किसान धान नहीं बेच पाए हैं, उनका धान खरीदा जाए। आखिर किसान अपना धान लेकर कहां जाएंगे।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वे बालोद नगर के डाली चौक में रुके, जहां किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।