सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJP officials praised the Union Budget 2026 calling it a milestone towards a developed India in Balod

बालोद: केंद्रीय बजट 2026 को भाजपा पदाधिकारियों ने सराहा, विकसित भारत की दिशा में बताया मील का पत्थर

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
BJP officials praised the Union Budget 2026 calling it a milestone towards a developed India in Balod
केंद्रीय बजट 2026 ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी, बालोद भाजपा पदाधिकारियों ने जताया हर्ष
विज्ञापन

बालोद केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा के बाद बालोद जिले में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर बजट की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बताया।

Trending Videos


विकास को मिलेगी नई गति जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं चेयरमेन इंडियन रेड क्रास सोसायटी श्री तोमन साहू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 2026 में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग के हितों का रखा गया ध्यान करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया यह बजट किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। ग्राम पंचायत करहीभदर के उपसरपंच श्री धनंजय साहू ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई बड़ी घोषणाओं को देश के सुरक्षित भविष्य की नींव बताया। पूर्व जनपद अध्यक्ष देवघर साहू ने रोजगार सृजन पर जोर देते हुए कहा कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं, जो युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी।

बजट की मुख्य विशेषताएं पदाधिकारियों ने बजट की उन मुख्य बातों की सराहना की जिनमें ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि क्षेत्र और शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनका मानना है कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed