सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya police big success two notorious criminals carrying a reward of rs 50000 each arrested today bihar news

Bihar: हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों पर शिकंजा, इन दोनों पर था 50-50 हजार का इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गयाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चलिए जानते हैं कैसे पुलिस ने आरोपियों को अपने जाल में पकड़ा है?

gaya police big success two notorious criminals carrying a reward of rs 50000 each arrested today bihar news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार के गया जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित तथा 50-50 हजार रुपये के इनामी दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का सफल उद्भेदन किया।

Trending Videos

गया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में गया पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दो ऐसे कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों अपराधी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम को अपराधियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई
पुलिस के अनुसार, हाल ही में गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी मुहल्ले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में गठित इस टीम को अपराधियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। मोबाइल लोकेशन, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि दोनों कुख्यात अपराधी गया जिले के मेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बराबर पहाड़ी के समीप एक गांव में छिपे हुए हैं।


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने रखा विकसित बिहार का रोडमैप, विकास और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता

छापेमारी की और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस का कहना है कि इन दोनों कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। साथ ही अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed