सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Video of Police Station Attack Goes Viral Allegedly from Bhindi Saida in Amritsar

थाने पर हमले का वीडियो वायरल: अमृतसर के भिंडी सैदा का बताया, युवक के हाथ में दिख रहे दो ग्रेनेड; फिर धमाका

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Apr 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक मौके पर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीमा क्षेत्र के नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।

Video of Police Station Attack Goes Viral Allegedly from Bhindi Saida in Amritsar
वीडियो में दिख रहे ग्रेनेड - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर में तीन दिन पहले रविवार देर रात करीब दो बजे भिंडी सैदा थाना के बाहर हुए ग्रेनेड हमले का एक वीडियो सामने आया है। करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नजर आते हैं, जिनमें से एक के हाथ में दो ग्रेनेड दिखाई देते है। वीडियो के अंतिम हिस्से में धमाके की आवाज भी सुनाई देती है।
Trending Videos


घटना के बाद थाना परिसर के गेट को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो युवक मौके पर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीमा क्षेत्र के नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें खालिस्तान लिबरेशन आर्मी के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। इसी पोस्ट में पुलिस अधिकारियों, विशेषकर संदीप गोयल को लेकर धमकी भरे शब्द भी लिखे गए हैं। डीआईजी को धमकी देते हुए आतंकियों ने लिखा है कि वह उन पर नजर बनाए हुए हैं। 

हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट और उसमें किए गए दावों को संदिग्ध बताते हुए कहा है कि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो  के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं और पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

गुरदासपुर एनकाउंटर के बदले की बात

थाने पर हमला करने के बाद आतंकियों की ओर से कहा गया कि गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के आरोप में पकड़े गए रणजीत सिंह का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का बदला लिया गया है। आतंकियों ने यह भी दावा किया है कि थाने पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके गए, जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उनकी वीडियो भी आतंकियों की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed