फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth murdered in Amritsar Shot dead after being lured out of home due to old enmity

अमृतसर में युवक की हत्या: पुरानी रंजिश में घर के बाहर बुलाकर मारी गोलियां, माता-पिता का इकलौता बेटा था

Sat, 11 Jul 2026 02:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 11 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

गुरजंट सिंह और हनी ने गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth murdered in Amritsar Shot dead after being lured out of home due to old enmity
गुरअवतार सिंह - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर के गांव शहूरा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


मृतक के पिता लाहौरी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनके बेटे की गांव के ही गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि देर रात आरोपी मोटरसाइकिल पर उनके घर पहुंचे और गुरअवतार सिंह को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह घर से बाहर निकला, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल निकालकर गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरअवतार सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed