{"_id":"6a7c6291c48c0a2f3804598f","slug":"dead-body-of-a-youth-found-murder-case-registered-against-three-people-including-his-wife-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100257-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: युवक का शव मिला, पत्नी समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: युवक का शव मिला, पत्नी समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज
Wed, 12 Aug 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला के कोटली भान सिंह गांव में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर समेत तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं।
मृतक की पहचान वैरो नंगल निवासी पंजाब सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता बिक्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पंजाब सिंह की शादी मनप्रीत कौर से करीब पांच साल पहले हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था और बहू अक्सर बेटे से झगड़ती रहती थी। बिक्रमजीत सिंह के अनुसार, 25 जुलाई को मनप्रीत और पंजाब सिंह एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। इसके बाद पंजाब सिंह का फोन चार दिन से बंद था। मंगलवार देर रात बिक्रमजीत सिंह को कोटली भान सिंह की ड्रेन के पास शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने सिविल अस्पताल के शवगृह में अपने बेटे के शव की पहचान की। बिक्रमजीत सिंह ने शिकायत में कहा है कि उन्हें यकीन है कि उनके बेटे की हत्या बहू और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर की है। थाना सिविल लाइन बटाला में मनप्रीत कौर, आकाशदीप सिंह और शिंदा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।