{"_id":"6a7bde00ef2055c25b0b16c0","slug":"action-to-be-taken-against-unauthorized-printing-of-sri-guru-granth-sahib-copies-in-foreign-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की अनधिकृत छपाई पर होगी कार्रवाई, जत्थेदार गड़गज्ज ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की अनधिकृत छपाई पर होगी कार्रवाई, जत्थेदार गड़गज्ज ने जताई चिंता
Wed, 12 Aug 2026 08:14 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:14 AM IST
सार
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्पष्ट किया कि एसजीपीसी के अलावा किसी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की छपाई का अधिकार नहीं। पहले भी चीन समेत अन्य देशों से ऐसे मामले आए थे, जिन पर कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब ने विदेशों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की अनधिकृत छपाई को गंभीरता से लिया है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अमेरिका व ब्रिटेन में ऐसी गतिविधियों की जानकारी पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। ज्ञानी गड़गज्ज ने यह बात अमेरिका में अकाल तख्त साहिब कमेटी के कोऑर्डिनेटर भाई स्विंदर सिंह से मुलाकात में कही। इस दौरान सिख संगत और गुरुद्वारा साहिबों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।
एसजीपीसी के अलावा किसी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की छपाई का अधिकार नहीं। पहले भी चीन समेत अन्य देशों से ऐसे मामले आए थे, जिन पर कार्रवाई हुई थी। जत्थेदार ने विदेशों के गुरुद्वारों में मर्यादा पालन व संगत की भागीदारी से प्रबंध चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
वहीं, गड़गज्ज ने गुरबाणी प्रसारण विवाद पर कहा कि गुरबाणी सर्वसाझी है पर प्रसारण का अधिकार एसजीपीसी के पास है। कोई चैनल अपनी मर्जी से प्रसारण नहीं कर सकता। इसमें एसजीपीसी की अनुमति अनिवार्य है। गड़गज्ज ने एसजीपीसी के आधिकारिक चैनल को जल्द शुरू करने पर जोर दिया। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मांगी गई है जिस पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है।