{"_id":"6a7b18b5f931c19e800416ec","slug":"miscreant-fires-three-shots-at-marriage-palace-owners-house-had-demanded-extortion-money-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101230-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मैरिज पैलेस मालिक के घर पर बदमाश ने चलाईं तीन गोलियां, मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मैरिज पैलेस मालिक के घर पर बदमाश ने चलाईं तीन गोलियां, मांगी थी रंगदारी
Tue, 11 Aug 2026 06:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
गोलियां चलाते हुआ बदमाश जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। शहर में व्यापारी वर्ग विदेश बैठे गैंगस्टरों के खौफ का शिकार है। उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। मैरिज पैलेस मालिक गुरमुख सिंह के घर पर 8 अगस्त की रात करीब 10 बजे तीन गोलियां दागी गईं। इससे पहले 31 जून को उन्हें विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल आई थी।
गुरमुख सिंह सन्नी मेजेस्टिक विला पैलेस चलाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को पिस्टल से गोली चलाते देखा गया। पहली गोली जमीन पर लगी, फिर तीन गोलियां घर पर चलाई गईं। बाद में रंगदारी की मांग पूरी न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है।