फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Robbery gang busted, three arrested

Amritsar News: लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 04:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 11 Aug 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Robbery gang busted, three arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना घुमाण कलां पुलिस ने दातर से जानलेवा हमला कर राहगीर से लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल, रजत और रौनी के तौर पर हुई है। करण नामक आरोपी फिलहाल फरार है। छह अगस्त को राजिंदर पाल सिंह पर दातर से हमला कर उन्हें घायल किया गया था। आरोपियों ने उनका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी 15 से 19 साल के हैं। वे नशे की पूर्ति के लिए यह वारदात करते थे और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फरार आरोपी करण की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed