सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   DM Suicide Case FIR Registered Against Laljit Bhullar in Amritsar Father and PA Also Named

डीएम आत्महत्या मामला: लालजीत भुल्लर के खिलाफ अमृतसर में FIR, पिता और PA का नाम भी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

अमृतसर में वेयरहाउस डीएम आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज हुआ है। मामले में उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए का नाम भी शामिल है। 

DM Suicide Case FIR Registered Against Laljit Bhullar in Amritsar Father and PA Also Named
पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के साथ लालजीत भुल्लर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब भुल्लर के खिलाफ अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एफआईआर में भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए पीए दिलबाग सिंह का नाम भी शामिल है।

Trending Videos


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंत्री की ओर से रंधावा पर लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही थीं। परिवार के अनुसार, इसी तनाव के बीच रंधावा ने जहर निगल लिया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और साजिश से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दलों ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग उठाई है और इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। परिवार ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, रंधावा ने घटना से पहले अपने कुछ परिचितों को एक छोटा वीडियो भेजा था, जिसमें उन्होंने दबाव की बात कही थी। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

मृतक की पत्नी उपिंदर कौर जोली सरकारी स्कूल में विज्ञान अध्यापिका हैं। परिवार में उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि रंधावा वेयरहाउस में जिला मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और अमृतसर व तरनतारन जिलों से संबंधित कार्य देख रहे थे। पुलिस के अनुसार, शिकायत में टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच अलग से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खुदकुशी से पहले शुक्रवार देर रात को मृतक द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। उनका आरोप था कि मंत्री पर आरोप है कि डीएम रंधावा पर मंत्री की ओर से लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। मंत्री द्वारा अपने पिता के नाम टेंडर दिलवाने का दबाव डाला जा रहा था। 

मंत्री की ओर से अपने पिता के नाम पर कई तरह के टेंडर डाले गए थे, जिनमें से एक पंजाब वेयरहाउस का टेंडर भी शामिल था, जिसे मंत्री लेना चाहता था। लेकिन दम रंधावा टेंडर दिलवाने में असफल रहे तो उन्हें घर बुलाकर मारपीट की गई और उसका वीडियो बनाया गया। इतना ही नहीं रंधावा के ऊपर 10 लाख रुपये रिश्वत लेने का एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। इसके अलावा उनके परिवार गैंगस्टरों से मरवाने की धमकियां दी गई। जब यह सारा मानसिक तनाव रंधावा ना झेल पाए तो उन्होंने शुक्रवार देर रात को जहर निगल लेना सही समझा। जिससे उनकी मौत हो गई। इन सभी बातों का जिक्र डीएम रंधावा ने खुद की ओर से डीसी तरनतारन और विभाग के एमडी को लिखे पत्र में किया गया है। वहीं परिवार की ओर से भी पुलिस दी गई शिकायत में इन सभी बातों का उल्लेख किया और साथ ही पत्रों की कापी भी मुहैया करवाई गई है।

वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed