{"_id":"69c112ee4c556ed90e0f6766","slug":"video-cctv-footage-surfaces-in-warehousing-corporation-dm-suicide-case-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेयरहाउसिंग काॅरपोरेशन के डीएम सुसाइड केस में सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयरहाउसिंग काॅरपोरेशन के डीएम सुसाइड केस में सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब इस मामले से जुड़ा कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने जांच को नई दिशा दे दी है।
सूत्रों के अनुसार सामने आए फुटेज में रंधावा को कथित रूप से जहरीला पदार्थ (सेल्फॉस) खाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत माना जा रहा है।
इससे पहले भी रंधावा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या से पहले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुए।
मृतक के परिवार ने भी आरोप लगाया है कि रंधावा पर टेंडर से जुड़े मामलों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। परिवार ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
उधर, इस मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दल सरकार पर कार्रवाई को लेकर दबाव बना रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सामने आए सभी सबूतों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।