फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh burned.

Amritsar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का पुतला फूंका

Mon, 28 Sep 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 28 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh burned.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जहाज चौक में उनका पुतला फूंका गया।
जिला प्रधान बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव की निष्पक्षता, मतदाता अधिकारों और वोट की सुरक्षा के लिए आंदोलनरत है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसे लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला बताया गया। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग ने सांविधानिक परंपराओं का उल्लंघन कर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी चुनाव में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर नियमों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed