फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Goldy Brar on FBI Most Wanted list 1 million dollar reward accused in Nijjar murder case

एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़: 10 लाख डॉलर इनाम, निज्जर हत्याकांड का है आरोपी

Wed, 30 Sep 2026 08:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

अमेरिकी दस्तावेजों में बराड़ को बिश्नोई का प्रमुख सहयोगी और उत्तरी अमेरिका में गिरोह का नेता बताया गया है।

विज्ञापन
Goldy Brar on FBI Most Wanted list 1 million dollar reward accused in Nijjar murder case
goldy brar - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले के रहने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को एफबीआई ने अपनी टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 10 लाख डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी एजेंसी ने बराड़ को लारेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका का लीडर बताया है।

हत्या, रंगदारी और ड्रग्स के आरोप
अमेरिकी अभियोग के अनुसार, जेल में बंद लारेंस बिश्नोई मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग उपकरणों के जरिये गिरोह की गतिविधियों को निर्देशित करता था। अभियोग में बराड़ पर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर हिंसा, हत्या, रंगदारी, अपहरण और ड्रग तस्करी समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी दस्तावेजों में बराड़ को बिश्नोई का प्रमुख सहयोगी और उत्तरी अमेरिका में गिरोह का नेता बताया गया है। अमेरिकी अभियोग में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून 2023 को मारे गए हरदीप सिंह निज्जर को एक राजनीतिक और धार्मिक नेता के रूप में संदर्भित किया गया है। अभियोग के अनुसार बिश्नोई और बराड़ पर उसकी हत्या का आदेश देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन हार्ड बॉल में 37 पर आरोप
अमेरिका, कनाडा और यूरोप की एजेंसियों की कार्रवाई के तहत चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार 37 आरोपियों के खिलाफ अभियोग लगाए गए और 24 गिरफ्तारियां हुईं। कार्रवाई में हत्या, रंगदारी, ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों के आरोप शामिल हैं।

अमृतसर में भी बराड़ के नेटवर्क पर कार्रवाई
गोल्डी बराड़ का नाम अमृतसर पुलिस की कार्रवाई में भी सामने आता रहा है। जनवरी 2026 में उसके माता-पिता को हरिमंदिर साहिब के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया था।


इसके अलावा अमृतसर पुलिस बराड़ के गिरोह से जुड़े शूटरों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करती रही है। इन मामलों में हथियारों की बरामदगी और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई की गई। एफबीआई के अनुसार बराड़ अमेरिका और कनाडा में रह सकता है और उसे हथियारबंद तथा बेहद खतरनाक माना जाता है। उसकी सूचना एफबीआई की टिप लाइन, स्थानीय एफबीआई कार्यालय या अमेरिकी दूतावास/वाणिज्य दूतावास को दी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed