{"_id":"6abcb24d63cc6db9dc09b1da","slug":"video-demand-for-the-resignation-of-the-akal-takht-sahib-jathedar-and-the-sgpc-president-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी प्रधान से इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी प्रधान से इस्तीफे की मांग
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को जत्थेदार तेजा सिंह भुच्चर और जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ के परिवारों की ओर से अकाल तख्त साहिब के सचिव को मांग-पत्र (नसीहतनामा) सौंपा गया।
शिरोमणि अकाली दल के पहले जत्थेदार तेजा सिंह भुच्चर के पौत्र रघुबीर सिंह भुच्चर ने आरोप लगाया कि मौजूदा पंथक पदाधिकारी पंथक मान-मर्यादा और नैतिकता से समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने जत्थेदारों ने सिद्धांतों के लिए जेलें काटीं और कुर्बानियां दीं, जबकि आज पंथक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा जत्थेदार से पद छोड़ने की मांग की।
वहीं, जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ के पौत्र हरभजन सिंह तुड़ ने गुरुद्वारा साहिब की सरायों में एक महिला के साथ कथित धक्केशाही के मामले में सुनवाई नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंथक संस्थाओं के पदाधिकारियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस दौरान अकाली दल ‘वारिस पंजाब’ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शमशेर सिंह पंधेरी ने कहा कि पंथक संस्थाओं की मर्यादा और सिद्धांतों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने भी अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।