फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three arrested including couple linked to ISI AK-47 AK-56 10 kg of heroin seized amritsar police

आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार: त्योहारों पर करनी थी वारदात, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद

Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

आरोपियों ने सीमा पर कंटीली तार के पार स्थित अमरूद के बाग में लेबर का ठेका लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी की आड़ में वे आईएसआई के संपर्क में आए। पिछले कुछ समय से आईएसआई की ओर से हथियार और हेरोइन भेजे जा रहे थे, जिन्हें आरोपी आगे एजेंटों तक पहुंचाते थे।

विज्ञापन
Three arrested including couple linked to ISI AK-47 AK-56 10 kg of heroin seized amritsar police
अमृतसर पुलिस बरामद सामान के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन पहले एक-47, एक-56 और 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार पति-पत्नी संदीप सिंह और कमलजीत कौर और बिक्रमजीत सिंह से पूछताछ में पुलिस ने त्योहारों के दौरान बड़ी वारदात की साजिश का दावा किया है। 
विज्ञापन


आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, तीनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। निर्देश मिलने के बाद बरामद हथियार और हेरोइन आगे एजेंटों तक पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन




अमरूद के बाग में लिया था लेबर का ठेका
आईजी ने बताया कि आरोपियों ने सीमा पर कंटीली तार के पार स्थित अमरूद के बाग में लेबर का ठेका लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी की आड़ में वे आईएसआई के संपर्क में आए। पिछले कुछ समय से आईएसआई की ओर से हथियार और हेरोइन भेजे जा रहे थे, जिन्हें आरोपी आगे एजेंटों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, कमलजीत कौर महिला होने के कारण कम संदेह के दायरे में आती थी और एक्टिवा से हथियार व हेरोइन पहुंचाती थी। बरामद हथियार भी निर्देश मिलने के बाद आगे सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप पर पहले से मामला दर्ज
आईजी के अनुसार, संदीप सिंह के खिलाफ 2022 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद 2025 और 2026 में पांच-पांच किलो हेरोइन से जुड़े मामलों में भी वह वांछित था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed