सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hockey player Manpreet has created history by playing 413 matches

हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत का नया कीर्तिमान: चार ओलंपकि खेलने वाले प्लेयर ने रचा इतिहास, अपने नाम की ये उपबल्धि

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मनप्रीत भारत की तरफ से चार ओलंपिक खेल चुके हैं। वह 2012, 2016, 2020 और 2024 का ओलंपिक खेल चुके हैं।

Hockey player Manpreet has created history by playing 413 matches
मनप्रीत सिंह, हॉकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने 413 मैच खेल कर नया इतिहास रचा है। वह देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक हॉकी के मैच खेले हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। मनप्रीत सिंह की इस उपलब्धि को लेकर उनकी पत्नी और मां ने टीम और मनप्रीत को बधाई दी। 26 जून 1992 को मनप्रीत का जन्म हुआ। साल 2011 में मनप्रीत ने भारत की राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था।
चार ओलंपकि खेल चुके हैं मनप्रीत मनप्रीत भारत की तरफ से चार ओलंपिक खेल चुके हैं। वह 2012, 2016, 2020 और 2024 का ओलंपिक खेल चुके हैं। 2020 के ओलंपिक में भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2024 की ओलंपिक गेम्स में भी भारत ने कांस्य पदक जीता था हालांकि तब वह भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन कप्तान नहीं थे। इसके अलावा 2018 की एशियाई खेलों में बतौर खिलाड़ी मनप्रीत कांस्य पदक जीत चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
मीठापुर गांव से हैं मनप्रीत  पंजाब के जालंधर के मीठापुर गांव को हॉकी का गढ़ माना जाता है। मनप्रीत सिंह इसी गांव के रहने वाले हैं। मनप्रीत के कीर्तिमान को लेकर उनकी पत्नी नवप्रीत कौर उर्फ इली और उनकी मां मंजीत कौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनप्रीत ने परिवार सहित देश का नाम रोशन किया। मनप्रीत की  उपलब्धि को लेकर गांववासी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मनप्रीत की फिटनेस और डाइट के कारण वह मुकाम तक पहुंच पाए हैं और यह भी कहा कि मनप्रीत 500 मैच खेल कर एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन

मनप्रीत की पत्नी ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व है कि मनप्रीत ने देश का नाम रोशन किया। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा हॉकी के मैच खेले हैं उन्होंने इसका श्रेय भारती हॉकी टीम को दिया है। मनप्रीत ने भी इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। वहीं, उनकी माता ने कहा 26 जून को इंडिया पाक मैच होना है और उसी दिन मनप्रीत सिंह का जन्मदिन भी है। मनप्रीत का जन्मदिन इस साल यादगार पल होगा। वहीं, 29 जून को घर पर सेलिब्रेशन भी रखा गया है जिसमें करीबी लोग शामिल होंगे।
 
उन्होंने कहा कि आने वाले हॉकी वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय हॉकी टीम अपना जलवा बरकरार रखेगी। इन प्रतियोगिताओं को जीतकर भारतीय टीम 2028 के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीतकर देश की झोली में डालेगी और नया इतिहास रचेगी। 

मनप्रीत को मिल चुके हैं ये अवॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय हॉकी हॉकी संघ की ओर से साल 2019 में मनप्रीत को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया था। वहीं, साल 2018 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। साल 2021 में मनप्रीत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed