सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nitin Nabin political message on Yoga Day 2026

योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपा पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं।

Nitin Nabin political message on Yoga Day 2026
नितिन नबीन, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया और राज्य में भाजपा के भविष्य को लेकर विश्वास जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया के अधिकांश देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 





पश्चिम बंगाल का दिया उदाहरण
पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब वहां योग दिवस को लेकर अपेक्षित माहौल नहीं होता था, लेकिन आज पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभर में योग और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ा है, उसी तरह पंजाब में भी आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब लंबे समय से कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। नशे की समस्या, बेरोजगारी, पलायन, किसानों की परेशानियां और विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दों ने राज्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर शासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की जनता भाजपा को अवसर देगी और राज्य विकास, रोजगार, निवेश और सुशासन के नए दौर में प्रवेश करेगा। 

भाजपा का लक्ष्य पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है, जहां युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed