{"_id":"6a38e44f13213adfc60ad93e","slug":"firing-in-jalandhar-masked-men-opened-fire-at-homeopathic-clinic-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फायरिंग: होम्योपैथिक क्लिनिक पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, देर रात हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में फायरिंग: होम्योपैथिक क्लिनिक पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, देर रात हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
दुकान पर बना गोली का निशान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी और संबंधित क्लिनिक को बंद करवा दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि क्लिनिक का शटर खुला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा मिला, जिससे फायरिंग की आशंका और मजबूत हो गई।
हालांकि गोलीबारी किस समय हुई और इसके पीछे क्या कारण थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।