{"_id":"66a09e73c5fb5ec2e900d5c6","slug":"know-about-indian-hockey-team-player-gurjant-singh-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurjant Singh: हॉकी के खिलाड़ी गुरजंट सिंह ने पांचवीं कक्षा में थामी थी स्टिक, मामा से सीखे हॉकी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurjant Singh: हॉकी के खिलाड़ी गुरजंट सिंह ने पांचवीं कक्षा में थामी थी स्टिक, मामा से सीखे हॉकी के गुर
पंकज शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरजंट ने एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में वर्ष 2016 से खेलना शुरू किया, जब एफआईएच जूनियन हॉकी कप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान उनका खेल कई खेल विशेषज्ञों की नजर में चढ़ा और उसे अलग-अलग विशेषज्ञों ने प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया।

गुरजंट सिंह।
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी गुरजंट सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। समय-समय पर भारतीय हॉकी टीम को अमृतसर ने कई योग्य खिलाड़ी दिए हैं। इनमें गुरजंट सिंह का भी नाम विशेष रूप से शामिल है। पेरिस ओलंपिक में गुरजंट सिंह से करोड़ों भारतीयों को बड़ी उम्मीदें हैं। गुरजंट भारतीय हाकी टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।
गुरजंट का कहना है कि उनका बचपन से ही खेलों के प्रति काफी झुकाव था। पहले वह स्कूल में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। पांचवीं कक्षा में से उन्होंने हॉकी को चुना और फिर खुद को हॉकी के लिए ही समर्पित कर दिया। पहली बार पांचवीं कक्षा में उन्होंने स्कूल खेलों में हॉकी की टीम में हिस्सा लिया। उनके मामा हरदेव सिंह हॉकी खिलाड़ी थे। उनका इलाके में काफी नाम था। इसके चलते उनका झुकाव भी इस खेल के प्रति हुआ। अपने मामा से गुरजंट ने हॉकी खेल के कई गुर सीखे, जो आज भी उनके काम आ रहे हैं।

Trending Videos