सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pictures of four persons adorned in the palace

अजायब घर में चार शख्सियतों की तस्वीरें सुशोभित

Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pictures of four persons adorned in the palace
अमृतसर के दरबार साहब स्थित अजायबघर में जत्थेदार वेदांती मोहन सिंह सरदार मल्लू नंगल बस सरदार शमश? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब स्थित केंद्रीय सिख अजायब घर में मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती, शिरोमणि कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार दलीप सिंह मल्लूनंगल, संत ज्ञानी मोहन सिंह भिंडर कलां टकसाल वाले और शमशेर सिंह अशोक की तस्वीरें सुशोभित की गईं। तस्वीरों पर पर्दा हटाने की रस्म श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने निभाई। इससे पहले हजूरी रागी भाई गुरकीरत सिंह के जत्थे ने गुरबानी कीर्तन और अरदास भाई राजदीप सिंह ने की।
Trending Videos

ज्ञानी जगतार सिंह ने कहा कि केंद्रीय सिख अजायब घर सिख इतिहास का बड़ा संसाधन है। किसी शख्सियत की तस्वीर का यहां सुशोभित होना सम्मान की बात हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि कौम, देश और समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले सिखों का सम्मान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्ञानी जगतार सिंह और बीबी जागीर कौर ने उक्त चारों शख्सियतों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सुरजीत सिंह, भगवंत सिंह, गुरबचन सिंह, इकबाल सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमिंदर सिंह, बलदेव सिंह, सतविंदर सिंह, अजमेर सिंह, मनजीत सिंह, बीबी किरनजोत कौर, अमरजीत सिंह और हेड ग्रंथी मलकीत सिंह के अलावा दमदमी टकसाल जत्था भिंडरा संगरावा भाई राम सिंह भी उपस्थित रहे।
फोटो सहित..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed