{"_id":"69b6660a7e0d72e13a0f953d","slug":"six-accused-linked-to-arms-and-drug-trafficking-arrested-in-amritsar-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हथियार और ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हथियार और ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस मिले
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से जुड़े हथियार और नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हथियारों में तुर्की सीरीज की पीएक्स 5.7×28 मिमी टीआईएसएएस पिस्तौल भी शामिल है।
Trending Videos
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे, जो भारत-पाक सीमा के नजदीक हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिससे संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में थाना गेट हकीमां, थाना छेहर्टा और थाना वेरका में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही कई और आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे, अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।