Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Unidentified Assailants Open Indiscriminate Fire at Former Sarpanch's House; Panic Grips Village
{"_id":"69b79f92affcee564e0f5928","slug":"video-unidentified-assailants-open-indiscriminate-fire-at-former-sarpanchs-house-panic-grips-village-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पूर्व सरपंच के घर अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पूर्व सरपंच के घर अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गांव में दहशत
अमृतसर के थाना भिंडी सैदां के अधीन आते गांव जसराूर में पूर्व सरपंच के घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार गांव जसराूर के पूर्व सरपंच सचिव सिंह मिठ्ठू ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, उनके घर के बाहर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने घर की ओर 8 से 10 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भिंडी सैदां के सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और एएसआई रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से चली गोलियों के खोल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
गांव के सरपंच केवलजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया गया उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।