{"_id":"69b7b156c0c272868508e324","slug":"video-in-ajnala-first-floods-and-now-unseasonal-rains-have-ruined-the-farmers-crops-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में पहले बाढ़ और अब बेमौसमी बारिश ने किसानों की फसल की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में पहले बाढ़ और अब बेमौसमी बारिश ने किसानों की फसल की बर्बाद
अमृतसर सहित पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर गेहूं की तैयार खड़ी फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में गिर गई है, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया है।
अजनाला क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल मेहनत करके बेटे की तरह गेहूं की फसल को पाला था, लेकिन अचानक हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गेहूं गिर जाने से पैदावार कम होने और दाना काला पड़ने का भी खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की आय पर सीधा असर पड़ सकता है।
किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले आई बाढ़ के कारण उनकी धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ था और अब बेमौसमी बारिश ने गेहूं की फसल को भी प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
इस मामले को लेकर किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से नुकसानग्रस्त फसलों की गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।