सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   11 Punjabis Deported from Australia Punjab Government Delegation at Delhi Airport to Receive Them

Punjab: आस्ट्रेलिया से डिपोर्ट हुए 11 पंजाबी, रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

डिपोर्ट किए गए भारतीयों में 11 पंजाबी हैं। इन्हें लेने के लिए पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है।

11 Punjabis Deported from Australia Punjab Government Delegation at Delhi Airport to Receive Them
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। इनमें 11 पंजाबी हैं। इन्हें लेने के लिए पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कानून तोड़ने के कारण इन लोगों को वापस भेजा गया है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि ये सभी हमारे अपने हैं और सरकार इनके पुनर्वास के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इनके आने के बाद पूरी जानकारी जुटाई जाएगी कि कहीं ये अवैध एजेंटों के शिकार तो नहीं हुए। जरूरत पड़ी तो विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दूसरे देश में नियम तोड़ने पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसे युवाओं को समझाने और सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed