फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   13 year old girl abducted and held hostage after being lured into Love Trap in Ludhiana

Punjab: प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी का अपहरण, बंधक बनाया, बेटी को बचाने के लिए मां ने दिखाई हिम्मत

Thu, 09 Apr 2026 07:31 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 07:31 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में 13 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाया, लेकिन नाबालिग की सूझबूझ और उसकी मां की हिम्मत की वजह से लड़की को बचा लिया गय। 

विज्ञापन
13 year old girl abducted and held hostage after being lured into Love Trap in Ludhiana
प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग का अपहरण। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में नाबालिगों को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। राहों रोड इलाके में 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूझबूझ और परिजनों की तत्परता से उसे सुरक्षित छुड़ा लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार 15 अक्तूबर 2025 को आरोपी प्रिंस ने पेट्रोल पंप के पास किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे लुधियाना रेलवे स्टेशन ले गया और पहचान छिपाने के लिए ट्रेन से फिल्लौर पहुंचा। कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस लुधियाना लाया और राहों रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर पांच में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


बेटी का ऐसे पता चला
बंधक के दौरान किशोरी ने मौका पाकर मां को फोन किया और अपनी लोकेशन बता दी। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची और 16 अक्तूबर तड़के करीब छह बजे बेटी को छुड़ा लिया। परिवार ने अब पुलिस में शिकायत दी है। मेहरबान थाना पुलिस ने आरोपी प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीप सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed