फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   20 lakh robbery in Tarn Taran Punjab

हथियारबंद बदमाशों का कहर: मां-बेटी को पिस्तौल की नोक पर बनाया बंधक, घर में घुसकर लाखों की लूट

Mon, 13 Jul 2026 06:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

 देर रात हथियारबंद अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए और बंदूक की नोक पर सारे घर की तलाशी ली। इस दौरान बदमाश गहने और अन्य कीमती सामान समेट कर चलते बने। 

विज्ञापन
20 lakh robbery in Tarn Taran Punjab
घर में घुसकर लूट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तरनतारन जिले के गांव नौरंगाबाद में रविवार देर रात हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी और पांच वर्षीय बच्ची को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान सहित करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी बाइक, घरेलू गैस सिलिंडर और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच सके।
विज्ञापन




देर रात वारदात को दिया अंजाम 
पीड़िता बलजिंदर कौर और उनकी बेटी अमोलदीप कौर ने बताया कि देर रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें और घर में मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को डराया-धमकाया और एक कमरे में चारपाई से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब सब-डिवीजन के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर थाना सदर तरनतारन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से तरनतारन जिले में चोरी और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed