{"_id":"6a54e1942d415c2ccd073e33","slug":"pm-modi-to-inaugurate-and-lay-foundation-stone-of-3-major-health-projects-at-pgi-chandigarh-on-july-17-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM मोदी 17 जुलाई को PGI चंडीगढ़ में करेंगे 3 बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी 17 जुलाई को PGI चंडीगढ़ में करेंगे 3 बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
Link Copied
पीजीआई में 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की रूपरेखा तय हो गई है। प्रधानमंत्री इस दौरान संस्थान की तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित करने और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पीजीआई प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। पीजीआई निदेशक प्रो विवेक लाल ने इससे जुड़ी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पेक से पीजीआई की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इस दौरान वह एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा उत्तर भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से आने वाले लाखों मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।