{"_id":"6a54d7744cd99b2ea2012813","slug":"brutal-murder-of-a-woman-in-faridkot-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में महिला की निर्मम हत्या: गला रेत उतारा मौत के घाट, बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में महिला की निर्मम हत्या: गला रेत उतारा मौत के घाट, बेडरूम में खून से लथपथ मिला शव
Mon, 13 Jul 2026 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:48 PM IST
सार
पंजाब के फरीदकोट में एक महिला की निर्मम हत्या की सूचना है। महिला का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला। तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
नीतू कालड़ा, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय मोहल्ला जानियां में सोमवार बाद दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दिव्यांग महिला की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने महिला का तेजधार हथियार से गला रेत दिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पड़ोस की महिलाओं ने कमरे में देखा शव
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान नीतू कालड़ा(45) के रूप में हुई है, जो गृहिणी थीं और दिव्यांग थीं। उनके पति प्रदीप कुमार कालड़ा भी दिव्यांग हैं और सरकारी स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार बाद दोपहर जब प्रदीप ड्यूटी से घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने पड़ोस की महिलाओं को बुलाया।
विज्ञापन
जब पड़ोस की एक महिला ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वह घबरा गई। बेडरूम में नीतू का शव खून से लथपथ पड़ा था। नीतू के गले पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति प्रदीप कुमार कालड़ा ने बताया कि वह सरकारी शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। दोनों दिव्यांग हैं और उनके दो बच्चे हैं, जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात
पीड़ित परिवार ने बताया उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही घर में ऐसा कोई कीमती सामान था जिसके लिए हत्या की गई हो। ऐसे में इतनी बेरहमी से हत्या किए जाने की वजह समझ से परे है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह वारदात दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच हुई है। अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से महिला की हत्या की है। पुलिस की टीमें सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।