{"_id":"6a54d3af7f5c3cdf9400a0ee","slug":"video-rto-conducted-checks-on-private-school-buses-in-moga-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में RTO ने प्राइवेट स्कूल बसों में की चेकिंग, कई बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में RTO ने प्राइवेट स्कूल बसों में की चेकिंग, कई बसों के काटे चालान
मोगा में आरटीओ विभाग ने प्राइवेट स्कूल बसों की अचानक जांच की। इस दौरान कई बसों में नियमों की अनदेखी पाई गई, जिसके चलते अधिकारियों ने मौके पर ही चालान काटे। जांच के दौरान बसों के जरूरी दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इसके अलावा कई बसों में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बैठाया हुआ भी पाया गया। इस संबंध में जब आरटीओ ने स्कूल प्रिंसिपल से बात की, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल बसों से स्कूल का कोई लेना-देना नहीं है। आरटीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर आरटीओ सतविंदर सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि प्राइवेट स्कूल बसों में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।