सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP leader attacked in Phagwara car damaged

Punjab: आप नेता पर हमला; कार के शीशे तोड़े, गैंगस्टरों से मिल चुकी हैं धमकियां, घर पर फायरिंग हुई थी

संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के फगवाड़ा में आप नेता पर हमला हुआ है। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि उस समय आप नेता कार में सवार नहीं थे। इससे पहले भी उन्हें गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं और घर पर फायरिंग हुई थी। 

AAP leader attacked in Phagwara car damaged
आप नेता दलजीत राजू की क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां आप आदमी पार्टी (आप) नेता पर हमला हो गया। आप बीसी विंग दोआबा जोन इंचार्ज दलजीत राजू पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दलजीत राजू तो बच गए लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग सवा पांच बजे की है, जब दलजीत राजू अपने मित्र की दुकान पर पहुंचे थे। उनके गनमैन व गांव चक हकीम के सरपंच वरुण बंगड़ भी उनके साथ थे। उन्हें अपने मित्र की दुकान में बैठे केवल पांच से सात मिनट ही हुए थे कि हमलावर उनकी कार के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। इस घटना से फगवाड़ा में एक फिर दहशत का माहौल बन गया है।

Trending Videos


गौरतलब है कि इससे पहले भी दलजीत राजू के गांव दरवेश पिंड स्थित घर पर गैंगस्टरों द्वारा फायरिंग की जा चुकी है। गैंगस्टरों की ओर से उन्हें तीन बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में ताजा घटना को भी धमकी या दहशत फैलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा, थाना सिटी की एसएचओ ऊषा रानी तथा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमन देवेश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी शरारती तत्व की हरकत है या फिर किसी साजिश के तहत अंजाम दी गई है। दलजीत राजू ने इसे लेकर कहा कि पुलिस यह की ढीली कार्यप्रणाली का नतीजा है कि पुलिस गैंगस्टरों को काबू करने में नाकाम रही है। लोगों में इस घटना के कारण दहशत का माहौल है कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार में उनका एक कद्दावर नेता ही सुरक्षित नहीं है तो लोग अपनी सुरक्षा के लिए किस की तरफ देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed