फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP turns tide from single seat Captures Mukerian Council with support from Congress independent

एक सीट वाली आप ने पलटा खेल: मुकेरियां परिषद पर जमाया कब्जा, कांग्रेस के तीन पार्षद और निर्दलीय का मिला साथ

Tue, 04 Aug 2026 08:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां Published by: Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

नगर परिषद चुनाव में भाजपा के सात, कांग्रेस के छह, आप के एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इसके चलते भाजपा अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी लेकिन चुनाव से पहले खेला हो गया।

विज्ञापन
AAP turns tide from single seat Captures Mukerian Council with support from Congress independent
मुकेरियां में नवनिर्वाचित परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत करते आप नेता, विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने राजनीतिक समीकरण बदलते हुए 15 सदस्यीय मुकेरियां नगर परिषद पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


पार्टी समर्थित अनूप कुमार भट्टी अध्यक्ष और डॉ. मधुमिता उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब दो माह बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ।

नगर परिषद चुनाव में भाजपा के सात, कांग्रेस के छह, आप के एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। इसके चलते भाजपा अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी लेकिन चुनाव से पहले हुए राजनीतिक बदलावों ने पूरा गणित बदल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के तीन पार्षद आप में शामिल हो गए। पूर्व कांग्रेसी नेता सरबजोत सिंह साबी भी पार्टी में शामिल हुए जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने समर्थन दे दिया। अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन पहले भाजपा पार्षद अनूप भट्टी और डॉ. मधुमिता ने भी आप का दामन थाम लिया। इसके बाद आप के समर्थन में 10 पार्षद हो गए और दोनों पदों पर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शहर में सफाई, पेयजल, सड़क, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनाव के दौरान आप के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed