{"_id":"6a798a9e3464b06c1e0acee0","slug":"accident-in-moga-speeding-bus-hits-motorcycle-rider-loses-leg-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार का पैर कटा; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार का पैर कटा; चालक फरार
Mon, 10 Aug 2026 01:57 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
राहगीरों और रोड सेफ्टी टीम की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के गांव सिंघावाला के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही प्राइवेट कंपनी की बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दाैरान घायल का एक पैर काटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार निवासी गुरु नानक नगर, बठिंडा ने बताया कि उसके जीजा मोहित कुमार अपने मोटरसाइकिल पर जगराओं जा रहे थे। सतीश कुमार भी अपने काम से बाघापुराना आया हुआ था और वह भी उनके साथ जगराओं के लिए निकल पड़ा।
जब वे गांव सिंघावाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही न्यू दीप बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित कुमार की दाहिनी टांग बस के नीचे आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और रोड सेफ्टी टीम की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।