{"_id":"6a6b4e2b645c50dc340c16cc","slug":"accused-arrested-with-drugs-in-bathinda-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नशीली दवाओं के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मिले तीन लाख कैप्सूल; पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नशीली दवाओं के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मिले तीन लाख कैप्सूल; पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Thu, 30 Jul 2026 06:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:44 PM IST
सार
नशीली दवाओं की खेप के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किराए के मकान में तीन लाख से अधिक नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में सीआईए पुलिस टीम ने कमला नेहरू कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब तीन लाख प्रीगेवलीन सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान कमला नेहरू कॉलोनी, बठिंडा निवासी सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डी जसमीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, सतनाम सिंह किराए के मकान में रहता था। पुलिस को उसके पास बड़ी मात्रा में कैप्सूल मिलने की सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना पर सीआईए पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल कहां से लाया। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैप्सूल कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दिया जाता।