फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Attack on Sukhbir Badal KCF terrorist Dharam Singh also included Majithia showed footage

सुखबीर पर हमले में बड़ा खुलासा:चौड़ा के साथ दो और लोग, केसीएफ आतंकी धर्म सिंह भी शामिल; मजीठिया ने दिखाई फुटेज

Tue, 10 Dec 2024 09:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में चार दिसंबर को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हुए हमले में नए खुलासे हो रहे हैं। खुलासा हुआ है कि सुखबीर बादल पर हमले के पीछे आतंकी नायरण सिंह चौड़ा के साथ दो अन्य लोग थे। इनमें एक केसीएफ का आतंकी धर्म सिंह भी था। 

विज्ञापन
Attack on Sukhbir Badal KCF terrorist Dharam Singh also included Majithia showed footage
सुखबीर बादल पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब में हुए जानलेवा हमले के पीछे अकेला आतंकी नारायरण सिंह चौड़ा नहीं था। चौड़ा के साथ इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो और लोग शामिल थे। सुखबीर बादल पर हमले से पहले चौड़ा इन दोनों के संपर्क में था। यह जानकारी दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दी।

विज्ञापन


मजीठिया ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सीसीटीवी फुटेज की इमेज साझा करते हुए बताया कि चौड़ा के साथ बीकेआई-आईएसआई का एक अन्य आरोपी और एक पुलिसकर्मी भी शामिल था।यहां तक की हमले से पहले चौड़ा दोनों से बातचीत करते हुए भी देखा गया। मजीठिया ने बताया कि फुटेज में यह स्पष्ट है कि दूसरा हमलावर खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का आतंकवादी धर्म सिंह के रूप में हुई है। आतंकी धर्म सिंह के साथ एक अन्य सहयोगी भी दिखाई दे रहा है, जबकि तीसरे आरोपी की अब तक पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन


एक आरोपी की अभी पहचान नहीं
मजीठिया ने श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के सीसीटीवी कैमरे से ली गई वीडियो फुटेज जारी की जिसमें सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आईएसआई ऑपरेटिव नारायण सिंह चौड़ा के साथ केसीएफ आतंकवादी धर्म सिंह और एक अन्य अज्ञात साथी भी था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि चौड़ा के साथियों की पहचान हमने की है, जबकि अमृतसर पुलिस का कहना है कि यह वारदात केवल चौड़ा ने अंजाम दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमीश्नर पर उठाए सवाल
मजीठिया ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पता था कि चौड़ा एक खूंखार आतंकवादी है, क्योंकि उन्होंने 2013 में मोहाली के एसएसपी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक मामले में उससे पूछताछ की थी। उन्होंने कहा कि चौड़ा के पास आरडीएक्स, ग्रेनेड और एके-47 जैसे हथियार बरामद होने के बावजूद तथा सुखबीर बादल की हत्या करने का उसका इरादा रिकॉर्ड में स्पष्ट जाहिर होने के बावजूद अमृतसर पुलिस ने चौड़ा पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि चौड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय जब उसने 3 दिसंबर को श्री दरबार साहिब परिसर की रेकी की तो पुलिस अधीक्षक हरपाल रंधावा ने आतंकवादी को एस्कार्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed