फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Barnala DSP Satveer Singh suspended on the instructions of Chief Minister Bhagwant Mann

Barnala: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर DSP सतवीर सिंह सस्पेंड, सफाई कर्मचारियों पर किया था लाठीचार्ज

Fri, 24 Jul 2026 08:26 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2026 08:26 PM IST
सार

बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी मामले को लेकर पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी।

विज्ञापन
Barnala DSP Satveer Singh suspended on the instructions of Chief Minister Bhagwant Mann
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झड़प के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर संबंधित DSP सतवीर सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बरनाला में शहर की सफाई को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नगर निगम द्वारा शहर में लगे कूड़े के ढेर हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज की जिससे कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी 

बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मानसून के मौसम में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कॉलेज के सामने स्थिति उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed