सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhagwant mann reaction on raghav chaddha join bjp

आप में टूट: भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, कहा-ये 'बंदेखानी' पार्टी है, बंदे खाकर डकार नहीं मारते

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

आम आदमी पार्टी के सात सांंसदों ने आज भाजपा में जाने का एलान किया है। इनमें पंजाब के छह सांसद शामिल हैं। इस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी।

Bhagwant mann reaction on raghav chaddha join bjp
भाजपा पर बरसे भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नीदरलैंड दाैरे से लाैटे सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
Trending Videos


मान ने कहा कि ये पंजाब की इमेज खराब करने की कोशिश है। भाजपा ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की। पंजाब में अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी की पास अपना कुछ नहीं है, पंजाब में कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'बंदेखानी' पार्टी है, ये बंदे खाकर डकार नहीं मारते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के लोग हमारे साथ

मान ने कहा कि अब राघव चड्ढा का दम घुटने लगा है। पार्टी ने उन्हें इतना कुछ दिया तो उसका तो मान रखो। भाजपा कोई डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी काे तंग कर रहे हैं। इनके पास सिर्फ ईडी और सीबीआई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब के लोग हमारे साथ हैं। 

पंजाब के लोग इन्हें सजा देंगे

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तो रवनीत बिट्टू राघव चड्ढा को भला बुरा कह रहा था, अब एक साथ कैसे बैठेंगे। ये पंजाब के गद्दार हैं। इन्हें पंजाब के लोग सजा देंगे। इनके जाने से भाजपा मजबूत नहीं होगी। उसमें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए थे। वे ही अब कह रहे हैं कि उनकी कोई बात नहीं सुनती।

मान ने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, उसके नेता नहीं। ऐसी कोई करेंसी नहीं बनी जो भगवंत मान को खरीद सके। थोड़ा दुख हुआ है, लेकिन समंदर में से एक लोटा पानी कम हो जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जो पंजाब के नहीं हुए, वे भाजपा के क्या होंगे। पार्टी ने सभी को मान दिया, लेकिन किसी के दिल में क्या है, हम नहीं जान सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed