सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Blast in Ludhiana factory many injured

लुधियाना में फैक्टरी में ब्लास्ट: दूर-दूर तक गूंजी आवाज, दो की मौत, कइयों के दबे होने की आशंका; मचा हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज कई किमी. तक गूंजी और लोग घरों से बाहर निकल आए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कइयों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

Blast in Ludhiana factory many injured
घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के गांव जोधां से आसी कलां और नारंगवाल लिंक सड़क पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार देर रात ब्लास्ट हुआ है। फैक्टरी के स्टोर में विस्फोटक पटास रखी हुई थी और वहां रहने वाले बाहरी राज्य के लोग पटाखे बना रहे थे कि अचानक पटास में जबरदस्त विस्फोट हो गया जिसमें जोरदार धमाका हुआ है।धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी और वहां हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार घटना के वक्त फैक्टरी में कई मजदूर महिलाएं और अन्य लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मरने वालों की गिनती और नाम नहीं बताए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि छतें और दीवारें गिर गई और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा, थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई है। लुधियाना और जगरांव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार जिस जगह धमाका हुआ है वह एक एनआरआई परिवार का घर बताया जा रहा है। एनआरआई परिवार विदेश में रहता है और लिंक सड़क पर बने घर में प्रवासी परिवार रहते हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद जिला ग्रामीण पुलिस ने कई जगह दबिश दी है और मकान किराये पर देने और दिलवाने वालों की तलाश की जा रही है। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी है और किसी को भी उस तरफ जाने की इजाजत नहीं हैं। मलबे से निकाले व्यक्ति के शव को लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। 

जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी डॉ अंकुर गुप्ता और डीआईजी सतिंदर सिंह भी घटनास्थल पहुंचे हैं। इलाका निवासियों ने बताया कि उक्त अवैध पटाखा फैक्टरी में रहने वाले बाहरी राज्य के लोगों की गतिविधयां हमेशा संदिग्ध रही हैं, लेकिन हैरानी इस बात की है कि पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि दिवाली और अन्य फेस्टिवल के लिए अभी से पटाखे बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed