Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bloody clash between relatives in Bathinda One dead in confrontation on Diwali

बठिंडा में रिश्तेदारों में खूनी जंग: दीपावली के दिन हुई झड़प में एक की मौत, तीन जख्मी; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से बीड तालाब वासी व्यक्ति का अपने ही रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। दीपावली के दिन दोनों पक्ष नरुआना रोड पर आमने-सामने हो गए। सूत्रों ने बताया कि बीड तालाब वासी अपनी स्कार्पियो में आया था और उसके रिश्तेदार जीप में आए थे।

विज्ञापन
Bloody clash between relatives in Bathinda One dead in confrontation on Diwali
क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती के एक व्यक्ति का दिवाली वाले दिन अपने रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उस व्यक्ति की मौत हो गई वहीं डबवाली साइड के तीन लोग जख्मी हो गए। सोमवार को मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय से बीड तालाब वासी व्यक्ति का अपने ही रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। दीपावली के दिन दोनों पक्ष नरुआना रोड पर आमने-सामने हो गए। सूत्रों ने बताया कि बीड तालाब वासी अपनी स्कार्पियो में आया था और उसके रिश्तेदार जीप में आए थे।
विज्ञापन




दोनों पक्षो ने पहले एक दूसरे की गाड़ी को टक्कर मारी, फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में बीड़ तालाब के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed