फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bribe demanded to register FIR Bapudham Outpost In-charge and ASI nabbed

एफआईआर दर्ज करने के लिए मांगी रिश्वत: बापूधाम चौकी इंचार्ज और एएसआई काबू, ढाई लाख की डील पर बिछा ट्रैप

Tue, 04 Aug 2026 08:00 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 08:00 AM IST
सार

सीबीआई बड़े पुलिस अधिकारियों और नगर निगम के एक वरिष्ठ पार्षद की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने का अधिकार थाना प्रभारी के पास होता है, चौकी इंचार्ज के पास नहीं।

विज्ञापन
Bribe demanded to register FIR Bapudham Outpost In-charge and ASI nabbed
चौकी इंचार्ज सुरेश - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सेक्टर-26 थाना पुलिस की बापूधाम चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और एएसआई भगत उर्फ भगता को सीबीआई ने सोमवार को ढाई लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता से पहले पांच लाख रुपये मांगे गए थे, बाद में सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ। रकम मिलते ही सीबीआई की ट्रैप टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


यह मामला सिर्फ दो पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है। सीबीआई बड़े पुलिस अधिकारियों और नगर निगम के एक वरिष्ठ पार्षद की भूमिका की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने का अधिकार थाना प्रभारी के पास होता है, चौकी इंचार्ज के पास नहीं। ऐसे में एजेंसी यह पता लगा रही है कि रिश्वत की मांग की जानकारी किन-किन अधिकारियों तक थी और रकम किसके लिए मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों का दावा है कि शिकायतकर्ता और इंस्पेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग एजेंसी के पास है। इसी आधार पर एक पार्षद की बिचौलिये की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

मामला बापूधाम निवासी निर्मल सिंह की ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी से जुड़ा है। निर्मल सिंह की मौत के बाद उनके बेटे सोनू ने दुकान खोली तो वहां से काफी मात्रा में सोना गायब मिला। दुकान की चाबी एक महिला कर्मचारी के पास होने के कारण उस पर संदेह जताते हुए सोनू ने सेक्टर-26 थाने में शिकायत दी लेकिन आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उससे एफआईआर दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई।


शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सीबीआई को दी। एजेंसी ने ट्रैप बिछाया और सोमवार को रिश्वत लेते समय दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई रकम और अन्य साक्ष्य भी सीबीआई ने कब्जे में ले लिए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब सीबीआई इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है कि रिश्वत का खेल केवल चौकी तक सीमित था या इसके तार ऊपर तक जुड़े थे। सीबीआई सूत्रों ने यह भी बताया कि सेक्टर-26 थाने के एसएचओ रामरतन शर्मा पहले से ही सीबीआई के एक अन्य मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा लंबित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed