फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bride father arrested at wedding ceremony in Faridkot

पंजाब: सात फेरों की चल रही थी तैयारी, तभी आ धमकी पुलिस, दुल्हन का पिता गिरफ्तार; मच गई अफरा-तफरी

Wed, 19 Aug 2026 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट में एक लड़की का शादी समारोह उस समय चीख-पुकार में बदल गया जब घर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के पिता को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bride father arrested at wedding ceremony in Faridkot
लड़की के पिता को ले जाती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदकोट के गांव संधवां में बुधवार दोपहर विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब आनंद कारज की रस्म के बीच पुलिस ने लड़की के धर्म पिता गरीब सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने हटाया और आरोपी को अपने साथ ले गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी।

विज्ञापन




चोरी का लगा आरोप
 लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि सिविल कपड़ों में आए कुछ लोगों ने खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए उनके पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में जबरन समारोह से उठाया। परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अन्य मामलों में फंसाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


क्या बोले थाना प्रभारी? 
वहीं, थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह के खिलाफ ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है और गिरोह के पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके संधवां के विवाह समारोह में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने परिवार के मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस से हाथापाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़की का जैविक पिता नहीं, बल्कि धर्म पिता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई कोटकपूरा थाने में दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed