{"_id":"6a5781acbb25e7a1be0acca7","slug":"bsf-jawan-from-punjab-martyred-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बीएसएफ का जवान हुआ शहीद, ड्यूटी के दौरान गिरी बिजली; पांच माह बाद थी रिटायरमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बीएसएफ का जवान हुआ शहीद, ड्यूटी के दौरान गिरी बिजली; पांच माह बाद थी रिटायरमेंट
Wed, 15 Jul 2026 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:21 PM IST
सार
रिटायरमेंट के मात्र पांच माह पहले बीएसएफ का जवान शहीद हो गया। जवान का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सीमाओं की 37 वर्षों तक रक्षा करने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को बुधवार को कोटकपूरा के शांति वन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ड्यूटी के दौरान भारत बंग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से उनकी शहादत हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर के पैतृक क्षेत्र पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जवान पांच माह के बार रिटायर होने वाला था।
सीमा पर तैनाती के दौरान गिरी बिजली
मूल रूप से मोगा जिले के गांव ठट्ठी भाई निवासी बलबीर सिंह बीते करीब 37 वर्षों से बीएसएफ में सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों वह कोटकपूरा की ढिल्लों कॉलोनी में रहते थे। दो दिन पहले वह सिलीगुड़ी में सीमा चौकी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से वह शहीद हो गए। अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ जवानों की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे बीएसएफ के फरीदकोट हेडक्वार्टर से आए कमांडेंट अभिताभ वाजपेयी ने कहा कि सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
शहीद के परिवार की हरसंभव मदद करेगी सरकार: विधानसभा स्पीकर
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार की नीति के अनुसार परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शहीद बलबीर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी शहादत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और लोगों ने उन्हें सच्चा देशभक्त एवं कर्तव्यनिष्ठ जवान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।