{"_id":"6a577fe888f6adf8090e8814","slug":"video-farmers-held-a-bike-rally-to-protest-against-the-india-us-free-trade-agreement-and-the-land-pooling-policy-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मल्लांवाला में किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते और लैंड पूलिंग नीति के विरोध में निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लांवाला में किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते और लैंड पूलिंग नीति के विरोध में निकाली बाइक रैली
मल्लांवाला में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब की ओर से जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय फिरोजपुर तक मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। मार्च की अगुवाई जिला सचिव गुरमेल सिंह फत्तेहवाला और रणजीत सिंह खच्चरवाला ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते तथा पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति का विरोध किया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि अमेरिका से कृषि, पोल्ट्री और दुग्ध उत्पाद बिना शुल्क के भारतीय बाजार में आए तो इसका सबसे अधिक नुकसान देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को होगा। उनका आरोप है कि इससे भारतीय कृषि बाजार प्रभावित होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।
नेताओं ने पंजाब सरकार से 2026 की लैंड पूलिंग नीति को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल करने वाली नीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। इसके अलावा बिजली संशोधन बिल वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने और 23 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की भी मांग उठाई गई।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और पंजाब सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।