{"_id":"6a573002e84ecd7f09077626","slug":"video-gupt-navratri-2026-jwalamukhi-temple-kangra-world-peace-special-prayers-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gupt Navratri 2026: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू, 81 पुजारी करेंगे विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gupt Navratri 2026: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू, 81 पुजारी करेंगे विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:30 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार से आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रों का विधिवत शुभारंभ हो गया। आठ दिनों तक चलने वाले इस विशेष धार्मिक आयोजन में 81 पुजारी और विद्वान पंडित विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना के साथ विशेष जप, पाठ और अनुष्ठान करेंगे। यह धार्मिक आयोजन 22 जुलाई तक जारी रहेगा।
गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने विधिवत पूजा-अर्चना, संकल्प और कन्या पूजन के साथ किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, मंदिर न्यास के सदस्य, पुजारी वर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पुजारी महासभा के प्रधान अविनेद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री सहित विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप किया जाएगा। यह आयोजन प्राचीन धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रत्येक वर्ष विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना से आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रों का विशेष महत्व है। विशेष रूप से तंत्र साधना, शक्ति उपासना और आध्यात्मिक साधना करने वाले साधकों के लिए यह पर्व अत्यंत फलदायी माना जाता है। आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाले इन नवरात्रों के बारे में सामान्य लोगों को अपेक्षाकृत कम जानकारी होती है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इनका महत्व अत्यधिक है।
विधायक संजय रत्न ने प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए मां ज्वाला से पूरे विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्रों का आयोजन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।