{"_id":"6a7aebbbeeafcd06f702fd19","slug":"chandigarh-army-chief-general-dheeraj-seth-met-governor-gulab-chand-kataria-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
जनरल धीरज सेठ ने राज्यपाल को राष्ट्र निर्माण के प्रति भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता से अवगत कराया तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की नीतियों के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मिले थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने मंगलवार को पंजाब लोक भवन चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान नागरिक-सैन्य समन्वय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम तथा सेना मुख्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
भारतीय सेना की कमान संभालने के बाद थल सेनाध्यक्ष की राज्यपाल के साथ यह पहली मुलाकात थी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि पंजाब के राज्यपाल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।
विज्ञापन
जनरल धीरज सेठ ने राज्यपाल को राष्ट्र निर्माण के प्रति भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता से अवगत कराया तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की नीतियों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल को आंतरिक सुरक्षा से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम, सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों की भी जानकारी दी।
कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार, नागरिक-सैन्य मामलों के अनुसार, इस बैठक से क्षेत्र में नागरिक-सैन्य समन्वय और अधिक मजबूत हुआ तथा आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमाओं पर शांति बनाए रखने, प्राकृतिक आपदाओं एवं बाहरी खतरों का प्रभावी ढंग से सामना करने और अन्य संकटों के लिए तत्परता बनाए रखने की दिशा में आपसी विश्वास और भरोसा और सुदृढ़ हुआ।