{"_id":"6a7af25acb8d50ff9e041832","slug":"video-bjp-workers-angry-over-change-of-district-president-in-faridkot-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भाजपा के जिला प्रधान बदलने पर कार्यकर्ताओं में रोष, हाईकमान के खिलाफ निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भाजपा के जिला प्रधान बदलने पर कार्यकर्ताओं में रोष, हाईकमान के खिलाफ निकाला रोष मार्च
भारतीय जनता पार्टी द्वारा फरीदकोट के जिला अध्यक्ष को बदले जाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हाईकमान के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले मंडल अध्यक्ष नसीब सेठी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों से इस्तीफे दिए जाने के बाद मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु का पुतला फूंका और हाईकमान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में नियुक्तियों को लेकर मनमानी की जा रही है।
इस मौके पर पूर्व मंडल प्रधान नसीब सेठी, कुलदीप बराड़ सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पण भावना के साथ कार्य करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को महत्वपूर्ण पदों से नवाजा जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हाल ही में फरीदकोट के जिला प्रधान गौरव कक्कड़ को नियुक्त किए जाने के महज 15 दिन बाद ही बदल दिया गया। इससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में निराशा और रोष का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईकमान से मांग की कि जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए उनकी सुनवाई की जाए तथा पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारियां दी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं की अनदेखी इसी तरह जारी रही तो पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।